फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सैंपल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन, मरीजों को राहत

विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सैंपल कलेक्क्षन सेंटर का शुभारंभ करते प्राचार्य डॉ. रमे
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में मिलेगी सुविधा
अब लैब नंबर एक की जगह यहां पर लिए जाएंगे सैंपल

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शुक्रवार को सैंपल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हो गया। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। अब मरीजों को लैब नंबर एक में सैंपल देने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीज यहीं पर सैंपल दे सकते हैं। इस सेंटर का निर्माण करीब छह माह पूर्व हुआ था लेकिन बिजली आदि की समस्या के कारण इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था। अब इस सेंटर की हर समस्या का हल कर दिया गया है। इससे पूर्व मरीजों को लैब नंबर एक में सैंपल देने पड़ते थे। वहां पर जगह की कमी है और मरीज सीढि़यों पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। अब मरीजों को इस समस्या से निजात मिलेगी। कमरा नंबर एक में महज जांच होगी। सैंपल देने का कार्य इस सेंटर में किया जाएगा। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. रमेश भारती ने कहा कि सैंपल कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हो गया है और मरीजों के सैंपल यहीं पर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें