डाइट गौना करौर में कार्यशाला के उपरांत मुख्यातिथि के साथ शिक्षक। स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में सोमवार को संपर्क फाउंडेशन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डाइट प्रधानाचार्य मदनलाल बन्याल ने किया। जिला समन्वयक संदीप कुमार ने बताया कि कार्यशाला में 24 विद्यालयों से आए शिक्षकों को एफएलएन आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, संपर्क टीवी डिवाइस, संपर्क स्मार्ट शाला एप्लिकेशन और मैथ किट के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। संपर्क फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षक ममता वर्मा और पायल शर्मा ने विभिन्न सत्रों का संचालन किया। उन्होंने शिक्षकों को उपकरणों और एप्लिकेशन का प्रयोग समझाया कि किस प्रकार शिक्षण कार्य को आसान बनाता है। संवाद