नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत शराब ठेके के सेल्समैन के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। घायल अवस्था में व्यक्ति के दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में व्यक्ति के दोस्त ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपने साथी सेल्समैन को फोन किया जो किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और उसे बतलाया कि जिस व्यक्ति को यह फोन कर रहा है, वह घायल अवस्था में पड़ा है। वह मौके पर पहुंचा तो साथी सेल्समैन ने बतलाया कि उसे गौरू नामक लड़के और उसके दोस्तों ने रोककर मारपीट की है। उसने दोस्त को अस्पताल पहुंचाया व पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।