फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रकड़ियाल में शिफ्ट हुआ सखी सेंटर, प्रताड़ित महिलाओं को मिलेगा आश्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर को मिला अपना भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग का है सेंटर
विज्ञापन

उत्पीड़न का शिकार महिलाओं को दिया जाता है सहारा

घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को पांच दिन रहने की है सुविधा

50 लाख की लागत से बनाया भवन, पूर्व में किराये के भवन में होता था संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग का सखी सेंटर रकड़ियाल के लिए शिफ्ट हो गया है। महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। पूर्व में यह भवन उपायुक्त कार्यालय के पास निजी किराये के भवन में चलाया जाता था। अब वन स्टॉप सेंटर को अपना भवन मिल गया है। रकड़ियाल में करीब 50 लाख रुपये की लागत से यह भवन बनाया गया है। इस भवन में ऐसी महिलाओं को आश्रय दिया जाता है जो किसी तरह की प्रताड़ना का शिकार हुई हों। दहेज के लिए मारपीट, घरेलू हिंसा आदि का शिकार महिलाओं को पांच दिन के लिए यहां पर सहारा दिया जाता है तथा महिलाओं की सहायता की जाती है। इसी सेंटर में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 को भी सुचारु कर दिया गया है। इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल ने कहा कि विभाग का सखी सेंटर रकड़ियाल के लिए शिफ्ट हो गया है। यहां पर महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 181 को भी सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें