राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में बैग फ्री डे पर आयोजित गतिविधियों में विजेजा रहे विद्यार्थी
नादौन(हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय कोटला कल्लर में शनिवार को बैग फ्री डे पर विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं। प्रात:कालीन सत्र में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से अवगत करवाया। सर्वप्रथम मुख्याध्यापक अंजुला शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए यह गतिविधियां महत्वपूर्ण स्थान निभाती हैं। कॅरिअर काउंसलिंग और गाइडेंस में शिक्षक अजेश पाल ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। सायंकालीन गतिविधियों में विद्यालय में उपस्थित बीएड प्रशिक्षु अध्यापकों सचिन, कार्तिक, कनिका, दीपिका, चांदनी, आकांक्षा, समृद्धि और प्रिया की ओर से छात्रों के लिए मनोरंजक व शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया। लड़कों की लेमन रेस में पीयूष प्रथम, सक्षम द्वितीय व अजय तृतीय रहे। लड़कियों में कृतिका प्रथम, शगुन द्वितीय व रुचि तृतीय रही। थ्रेड एंड नीडल रेस में हर्षिता, वैष्णवी और कोमल क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। लड़कों में अंशुल व सक्षम प्रथम, सूर्यांश व वीरेन द्वितीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में अजय विशाल प्रथम, और पीयूष द्वितीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में रुचि प्रथम और श्रुति द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कों के वर्ग में सौरव प्रथम व पीयूष द्वितीय रहे।