फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रोहित फौजी ने निजाम अली को दी पटकनी

Fri, 07 Feb 2025 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गांव कनकरी में आयोजित छिंज मेला का विजेता पहलवान। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। गांव कनकरी में वीरवार को छिंज मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हमीरपुर के विधायक अशीष शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान काफी संख्या में पहलवानों ने छिंज में हिस्सा लिया। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला निजाम अली मलेरकोटलां और रोहित फौजी हरियाणा के बीच हुआ। इस मुकाबले को रोहित फौजी ने जीता। विजेता को 8100 रुपये और गुर्ज और उपविजेता को 7100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला याकर दीनानगर और सागर दिल्ली के बीच हुआ। इस मुकाबले को दिल्ली सागर ने जीता। विजेता को 7100 रुपये और गुर्ज और उपविजेता को 6100 रुपये देकर सम्मानित किया। वहीं, विधायक अशीष शर्मा ने छिंज कमेटी को बीस हजार रुपये दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें