फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एनएच की खोदाई से टपरे पंचायत घर का रास्ता बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी
विज्ञापन


प्रधान ने उपायुक्त से की जल्द रास्ता बनवाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग के खोदाई कार्य के चलते टपरे पंचायत घर को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीणों को पंचायत कार्यालय पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे पंचायत के कामकाज पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। पंचायत प्रधान ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द रास्ता बनवाने की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 03 का कार्य आजकल जोर-शोर से चल रहा है और इसी क्रम में पहाड़ी की खोदाई के चलते टपरे पंचायत घर को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। लगभग एक सप्ताह से लोगों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। पंचायत के कर्मचारियों और प्रतिनिधियों के साथ ही लोगों को भी इससे काफी परेशानी हो रही है। टपरे पंचायत के प्रधान दीवान चंद ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए कई बार निर्माण कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। इससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर एनएच के अधिकारियों को जल्द रास्ता बनवाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। प्रधान ने कहा कि रास्ता बंद होने से पंचायत का कामकाज भी पूरी तरह से ठप हो गया है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने पंचायत प्रधान को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। कहा कि इसके लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें