फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर और नादौन की 4 सड़कों पर बंद रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मरम्मत कार्य के चलते बड़सर और नादौन उपमंडल की चार सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कुछ हफ्तों के लिए बंद रहेगी। जिलाधीश देवाश्वेता बानिक ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। बड़सर उपमंडल में बिझड़ी-घोड़ीधबीरी सड़क पर यातायात 15 नवंबर तक बंद रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक बड़ा खलोटा-पैरवीं-बिझड़ी सड़क या समैला मोड़-बारहा महीना परोह सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। बड़सर उपमंडल में ही चकमोह-जजरी सड़क पर 20 नवंबर तक यातायात बंद रहेगा। इस दौरान क्षेत्रवासी पंचवटी चौक-भालू पुल सड़क या कलवाल-पंचवटी चौक सड़क को वैकल्पिक रूट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। नादौन उपमंडल में चमारड़ा-रतियां सड़क को 30 नवंबर तक बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्रवासी लाहड़-रतियां सड़क, बल्ह चौक-कंडरोला सड़क या सासन-पुतड़ियाल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। नादौन उपमंडल में ही मानपुल-भरमोटी सड़क पर भी 30 नवंबर तक यातायात बंद किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के लोग अंब-नादौन-हमीरपुर नेशनल हाईवे से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें