फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालत से कुरयाह के लिए जाएगा संपर्क सड़क का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। गांव भालत से कुरयाह तक संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र के लोग लंबे समय से संपर्क सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। सड़क के बनने से कई किमी की दूरी कम हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मैहरे जाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। संपर्क सड़क के निर्माण की मांग कई बार लोक निर्माण विभाग के समक्ष रखी। लेकिन लंबे समय तक यह मांग पूरी नहीं की गई। लेकिन अब इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों में अजय कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, दीपक कुमार, सुभाष आदि ने विभाग से जल्द इस सड़क के निर्माण की मांग की है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। स्थानीय विधायक इंद्र दत लखनपाल ने कहा कि लोगों की इस मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें