फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ल्हासा गिरने से सुजानपुर-संधोल सड़क बंद

विज्ञापन
सुजानपुर-संधोल सड़क के पास गिरे मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। हमीरपुर से सुजानपुर और संधोल मुख्य सड़क मार्ग पर बारिश के कारण शुक्रवार तड़के चार बजे ल्हासा गिरने से इस मार्ग पर चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पालमपुर और संधोल की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुल के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई थी। इससे सड़क के दोनों तरफ काफी समय तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क के अवरुद्ध होने के कारण लंबे रूट पर जाने वाली बसें भी समय पर नहीं पहुंच पाईं। लोक निर्माण विभाग ने सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जेसीबी लगाकर सड़क को बहाल करने का काम शुरू किया। सुबह आठ बजे इस मार्ग को सभी वाहनों के लिए बहाल किया जा सका। सुजानपुर-संधोल सड़क के साथ पहाड़ी है जहां बारिश के चलते आए दिन मलबा गिरता रहता है। एक सप्ताह पहले भी एक कार पर मलबा गिर गया था जिससे कार को काफी नुकसान हुआ था। वहीं इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता परविंद्र ठाकुर का कहना है कि सूचना मिलते ही सड़क को बहाल कर दिया गया है। पहाड़ी से लगातार गिरने वाले ल्हासों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें