फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डुग्घा शॉपिंग कांप्लेक्स बनने का रास्ता साफ, आवासीय भवनों का भी होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डुग्घा में शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला परिषद हमीरपुर जल्द ही डुग्घा के पास कांप्लेक्स बनाएगी। जिला परिषद कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण यहां पर किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला परिषद हमीरपुर अपनी जमीन की निशानदेही करवा रही है। इसके तहत ही सितंबर के पास डुग्घा में जिला परिषद की चार कनाल के करीब भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया। ऐसे में विभाग ने वहां से अवैध कब्जा हटवाया। अब वहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स और कर्मचारियों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए जिला परिषद विभाग के अधिशासी अभियंता को 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि भी ट्रांसफर कर दी गई है। शीघ्र ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर यहां पर निर्माण कार्य किया जाएगा। शॉपिंग कांप्लेक्स बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें एक ही स्थान पर कई वस्तुएं उपलब्ध हो जाएंगी। विभागीय कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की समस्या का भी हल होगा। इस बारे में जिला पंचायती राज विभाग की अधिकारी डीपीओ शशि बाला ने कहा कि डुग्घा में चार कनाल से अधिक भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। अब वहां पर शॉपिंग कांप्लेक्स व आवासीय भवन बनेंगे। इसके लिए जिला परिषद अधिशासी अभियंता को एक करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें