ब्सी में सड़क के बीचों बीच फंसी निजी बस।
- फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। स्थानीय बस्सी चौक पर एक निजी बस सड़क के बीचों बीच खराब हो गई। इसके चलते बस्सी-जाहू-भरेड़ी-सरकाघाट और हमीरपुर जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया। सवा पांच बजे खराब हुई बस को शाम सात बजे तक भी नहीं हटाया गया। इस कारण शाम को अपने गंतव्य की ओर जा रहे वाहन चालकों और सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को सवा पांच बजे जब जाम लगा तब कार्यालयों में छुट्टी का समय था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही अधिक थी। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वाहन चालक संपर्क मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचे।