फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रितेश और आंचल चुने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सात दिवसीय शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवी योजना के विशेष शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इसमें भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने एसडीएम शशिपाल शर्मा को शॉल, हिमाचली टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने स्वयंसेवियों व स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर स्कूली बच्चों में संस्कार पैदा करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैैंं। शिविर में 50 स्वयंसेवियों ने समाज प्रेरक कार्य करने की अलग पहचान बनाई। सात दिन में उत्तम गुणवत्ता का खाना बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी लड़कों में देवांशु जमा दो आर्ट्स संकाय व पूजा जमा दो नॉन मेडिकल की छात्रा को चुना गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी के रूप में लड़कों में रितेश जमा दो आर्ट्स संकाय और लड़कियों में आंचल जमा दो मेडिकल संकाय को चुना गया। सात दिन में स्वयंसेवी के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ऑलराउंडर स्वयंसेवी नॉन मेडिकल की छात्रा मयंक को चुना गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवी योजना के प्रभारी देशबंधू शर्मा, महिला प्रभारी कल्पना राणा, वरिष्ठ प्रवक्ता उच्चतम वर्मा व स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें