फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रंगोली प्रतियोगिता में राजस्व विभाग प्रथम

Sun, 19 Oct 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मिनी सचिवालय भोरंज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में निरीक्षण करते एसडीएम शशिपाल शर्मा। स्रोत:
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य पर शनिवार को मिनी सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयां भी बांटीं। इस अवसर पर रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें भोरंज उपमंडल के कई विभागों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में राजस्व विभाग की टीम पहले, आंगनबाड़ी सर्कल तरक्वाड़ी दूसरे, आंगनबाड़ी सर्कल भोरंज तीसरे और खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय भोरंज की टीम चौथे स्थान पर रहा। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, कोष अधिकारी सरोज कुमारी, सीडीपीओ रवि दत्त और अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें