सचित्र:
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने गोद लेने की घोषणा की है। प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने कहा कि सुभाष चंद शर्मा का यह कदम स्कूल के शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक प्रेरणादायक योगदान है। इस पहल से विद्यार्थियों के समग्र विकास और बेहतर शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। सुभाष चंद शर्मा ने विद्यालय में सुविधाओं को उन्नत बनाने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी और अभिभावकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए सुभाष चंद शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।