फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संशोधित पेंशन न होने से सेवानिवृत कर्मचारी डीए से भी वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त उपनिदेशक जीवन शर्मा ने वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों व अधिकारियों को पुराने वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ते में कम छह फीसदी बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों व अधिकारियों जिनकी अभी तक नए वेतनमान के अनुसार पेंशन संशोधित नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्हें पुराने वेतनमान के अनुसार महंगाई भत्ते में कम से कम 6 फीसदी बढ़ोतरी के आदेश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, परिवहन विभाग व अन्य बोर्ड व निगम के कर्मचारी जिनकी पेंशन आज तक संशोधित नहीं हुई है, उन्हें भी हिमाचल सरकार द्वारा घोषित 31 फीसदी महंगाई भत्ते को 34 फीसदी बढ़ाने पर कोई लाभ नहीं होगा। सरकार को प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम 2022 के अनुसार प्रदेश के सभी वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों व निगम बोर्डों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुराने वेतनमान पर भी महंगाई भत्ते देने के आदेश जल्द करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष बाद भी बहुत से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का पुनर्निधारण नहीं हुआ है। उन्हें पुराने वेतनमान के अनुसार मिल रहे 159 फीसदी डीए को भी बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें