फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्हाट्सएप नंबर पर समस्या की शिकायत कर सकेंगे सुजानपुर शहर के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक बैठक में नगर परिषद सुजानपुर ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर
विज्ञापन

हर वार्ड में पांच-पांच स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, खराब लाइटों की होगी मरम्मत

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के किसी भी वार्ड में किसी तरह की समस्या की शिकायत व्हाट्सएप नंबर पर की जा सकेगी। कोई भी व्यक्ति इस मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकता है। यह निर्णय शनिवार को सुजानपुर नगर परिषद की मासिक बैठक में लिया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में नगर परिषद सुजानपुर ने शहर के लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री मोबाइल नंबर जारी कर दिया है। किसी भी वार्ड में गंदगी, लाइटों की समस्या के साथ-साथ कोई भी समस्या की शिकायत इस नंबर पर दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत प्राप्त होने के बाद उसका हल सुनिश्चित किया जाएगा। नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने नगर परिषद सुजानपुर की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह मोबाइल नंबर 89885-72190 है। उन्होंने कहा कि अपने नाम से पंजीकृत सिमकार्ड नगर परिषद कार्यालय को दी है। जो टेंडर किसी कारणवश कैंसल हो गए थे, उन्हें दो या तीन दिन के भीतर पुन: लगाया जाएगा। विभिन्न वार्ड से स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्या आ रही थी। इस समस्या का समाधान किया जाएगा। हर वार्ड में पांच-पांच स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। खराब लाइटों की मरम्मत की जाएगी। मासिक बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर हाल ही में नवनिर्वाचित पार्षद नीरजा ठाकुर की नगर परिषद की प्रथम बैठक में आने पर तमाम पार्षदों और अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने स्वागत किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी सहित पार्षद वीना धीमान, सविता महाजन, नीरजा ठाकुर, नीता सड़ियाल, सुनीता देवी इत्यादि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें