फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पक्की सड़क सुविधा से महरूम घाट पंगा गांव के बाशिंदे

Sun, 24 Sep 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत ग्राम पंचायत उसनाड़ के घाट पंगा गांव में 30 वर्ष बाद भी संपर्क सड़क पक्की नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों प्रताप सिंह, सुधीर ठाकुर, सुनील राणा, संजीव, माया देवी, सलोचना देवी, निशा कुमारी आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में बीमार मरीजों को मुख्य सड़क तक जाने में पालकी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उनके गांव की लगातार अनदेखी की गई है और उन्हें सड़क सुविधा से महरूम रखा जा रहा है। बड्डू की तरफ से आने पर 400 मीटर तक ये सड़क पक्की है, लेकिन काफी समय पहले जमीन विवाद होने के कारण सड़क बनाने का कार्य रुक गया। बीच में गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन देने से इनकार कर दिया। ऐसे में 30 वर्ष पूर्व निकाली गई यह सड़क आजतक पक्की नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन सड़क बनाने का कार्य शुरू करवाता है तो ग्रामीण आर्थिक तौर पर सहयोग करने को तैयार हैं, पर उन्हें एक एंबुलेंस योग्य सड़क बनाकर दी जाए। सड़क टूटी-फूटी और कच्ची न होने से उन्हें आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस बारे में उसनाड़ पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि इस सड़क को बनाने की कोशिश कई बार की गई है लेकिन कुछ लोगों में जमीन विवाद की वजह से ये सड़क पक्की नहीं हो पा रही है। इसे लोक निर्माण विभाग के तहत भी पक्का करवाने के लिए कोशिश की गई, लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन देने से मना किया। अभी भी हमारी कोशिश है कि सब लोगों को एक साथ बैठाकर मामले को सुलझाया जाए, ताकि सड़क बनाने का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें