फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से स्नाही कलां में रिहायशी कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 21 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
स्नाही कलां में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। विकास खंड नादौन के तहत ग्राम पंचायत स्नाही के गांव स्नाही कलां में एक रिहायशी कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें पीड़ित परिवार को करीब पांच रुपये के नुकसान का अनुमान है। पंचायत स्नाही के उपप्रधान सोमनाथ शर्मा ने बताया कि जै देवी पत्नी दिवंगत बिरजू गांव व डाकघर स्नाही का यह दोमंजिला स्लेटपोश कच्चा मकान था। जै देवी स्वास्थ्य कारणों से अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। घर का सामान भी मलबे के नीचे दब गया है। उन्होंने प्रशासन व सरकार से पीड़िता की सहायता करने की मांग की है। पटवारी जमील खान ने बताया कि रिहायशी मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। नुकसान का अनुमान लगाया जाएगा। संवाद

स्नाही कलां में क्षतिग्रस्त हुआ मकान। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें