बिझड़ी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
हमीरपुर। जिले के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों व पंचायतों में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तिरंगा फहराया व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं और समां बांधा। उन्होंने सभी लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया। जिला न्यायिक परिसर में भी हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ सरपाल, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल भमनोत्रा और अनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने विश्वविद्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। तकनीकी विवि में तैनात सुरक्षा गार्ड की टुकड़ी ने सलामी दी। कुलपति ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और भारत के गणतंत्र होने के बारे में बताया। इस मौके पर तकनीकी विवि के कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर, संपदा अधिकारी धीरज कौंडल, परियोजना अधिकारी अमित कुमार सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, बाल आश्रम सुजानपुर, पूर्व सैनिक सराज लीग, ग्राम पंचायत बारीं, राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला दिम्मी और ग्राम पंचायत पटेरा, विकासखंड बिझड़ी में गणतंत्र दिवस प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में मनाया गया।