भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला और मंडल पदाधिकारी सदर विधायक आशीष शर्मा के साथ। स्रोत: भाजपा
वीर नारियों की मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए उठाए जाएंगे उचित कदम : आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल (हमीरपुर)। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला और मंडल पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से दूसरी बार निर्वाचित विधायक आशीष शर्मा से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश परमार की अगुवाई में सभी पूर्व सैनिकों ने विधायक आशीष शर्मा को दूसरी बार विधायक बननेे पर शुभकामनाएं दीं। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कमलेश परमार ने कहा कि सभी पूर्व सैनिकों ने बीते उपचुनाव में दिन-रात एक कर भाजपा को जीत दिलवाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उधर, विधायक आशीष शर्मा ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को प्रणाम कर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वीर भूमि हमीरपुर में पूर्व सैनिकों का योगदान हर क्षेत्र में रहता है। आगामी समय में सभी के मार्गदर्शन से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जाएंगे। जल्द ही पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और वीर नारियों की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिला सहसंयोजक कैप्टन तिलक शर्मा, मंडल संयोजक मनोहर लाल जसवाल, कैप्टन अश्विनी कटोच, जिला सह संयोजक सूबेदार दया सिंह पठानिया, कैप्टन बलदेव, कैप्टन मिलाप चंद चौहान, कैप्टन देशराज, कैप्टन ओमप्रकाश धीमान, कमल देव शर्मा, रमेश सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।