फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ड्रोन से खाद के छिड़काव के लिए कराना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना और हमीरपुर में मक्की की फसल में ड्रोन से होगा खाद का छिड़काव
विज्ञापन

एप के माध्यम से होगा ड्रोन सेवाओं के लिए पंजीकरण
इफको नैनो यूरिया खाद का होगा ड्रोन से छिड़काव
जिला हमीरपुर में हैं 75 हजार के करीब किसान, मिलेगी सुविधा का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। इस बार किसान मक्की की फसल में इफको नैनो यूरिया खाद का छिड़काव ड्रोन से करा सकेंगे। जिला ऊना और हमीरपुर में किसानों को यह सुविधा दी जाएगी। जिला हमीरपुर के लिए एक ड्रोन आ गया है और ऊना के लिए दो ड्रोन आ गए हैं। ऐसे में इस बार मक्की की फसल में किसानों को इफको खाद का छिड़काव ड्रोन के माध्यम से करने का प्रबंध किया गया है। इसके लिए किसानों को जब खेतों में इफको का छिड़काव करना होगा तो इफको किसान उदय एप पर पंजीकरण करना होगा। वहीं, विभाग के कर्मचारी जिन्हें इस योजना के तहत ई वाहन का पायलट बनाया गया है वह इफको सहकार उड़ान एप पर इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे और उसी हिसाब से किसानों को शेड्यूूल मिलेगा।


यह पायलट ई वाहन पर खाद को संग्रहीत कर ले जाने का कार्य करेगा और किन किसानों ने इफको किसान उदय एप पर छिड़काव के लिए पंजीकरण किया है, यह जानकारी इफको सहकार उड़ान एप पर प्राप्त होगी। जिला हमीरपुर में कुल 75 हजार के करीब किसान हैं। ऐसे में जो किसान इस सेवा का लाभ लेना चाहते हैं वह इस एप में पंजकीरण कर आसानी से इफको नैनो यूरिया खाद का छिड़काव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
इफको के चीफ एरिया मैनेजर मशूक मोहम्मद ने कहा कि इस बार मक्की की फसल में इफको नैनो यूरिया खाद का छिड़काव ड्रोन से किया जाएगा। इसके लिए जिला हमीरपुर के लिए एक ड्रोन व जिला ऊना के लिए दो ड्रोन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें