फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए पूर्व सैनिकों की भर्ती पांच को

Fri, 02 May 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। गुजरात के जामनगर में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर नियुक्ति के लिए निजी कंपनी पांच मई को सुबह 10 बजे हमीरपुर के सैनिक विश्राम गृह में थल सेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगी। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने कहा कि इस भर्ती में 48 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास इनफेंटरी के जनरल ड्यूटी वर्ग के पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं। चयनित पूर्व सैनिकों को 41,339 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। लगभग 3000 रुपये की पेमेंट पर खाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्ससर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय द्वारा जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और आठ पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। उपनिदेशक ने कहा कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटेगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 8 इंच और बीएमआई 26.5 होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें