फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सौर के दंगल में रजाक ने जीती बड़ी माली

Sun, 16 Feb 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। सौर गांव में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। मलेरकोटला के रजाक पहलवान ने बड़ी माली पर कब्जा किया। उन्होंने एक कड़े मुकाबले में चमकौर हल्ला को पटकनी दी। वहीं, छोटी माली के मुकाबले में हरियाणा के रणवीर पहलवान ने हिमाचल प्रदेश के प्रिंस बाड़ा को चित्त किया। दंगल कमेटी के प्रधान यशवंत सिंह बॉबी ने बड़ी माली के विजेता पहलवान को 5100 रुपये, गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 4100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया। छोटी माली के विजेता पहलवान को 4100 रुपये, गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 3100 रुपये व गागर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सौर पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार व अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें