हमीरपुर। पेपरलीक मामले में असिस्टेंट स्टोरकीपर पोस्ट कोड 822 में दर्ज एफआईआर में दो आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई है। हमीरपुर अदालत में आरोपी रवि और रेखा की अदालत ने अग्रिम जमानत मंजूर कर दी है। इस मामले में आरोपी अभ्यर्थी बिजली बोर्ड के कर्मचारी अमित रावत की जमानत पर 13 सितंबर को फिर सुनवाई होगी। इस मामले में आरोपी ढाबा संचालक सोहन लाल को बीते नौ सितंबर को अदालत से जमानत मिल गई है, जबकि आरोपी आरोपी उमा आजाद, युद्धवीर की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 12 सितंबर को सुनवाई होगी। एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि वीरवार को मामले में उमा आजाद और युद्धवीर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। रवि और रेखा की जमानत कोर्ट से मंजूर हो गई है।