रंगस(हमीरपुर)। वन रेंज नादौन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रत्न लाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। यह पद 31 मई 2025 को पूर्व अधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त था। वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोग कार्यालय समय के दौरान किसी भी कार्य के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वन क्षेत्र स्थानीय लोगों की साझा संपत्ति है, इसलिए इसके संरक्षण में समुदाय की भागीदारी आवश्यक है। विभाग की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों के सहयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। नादौन रेंज में कुल 13 वन बीटें हैं, जिनमें से केवल सात में ही नियमित वन रक्षक तैनात हैं। संवाद