फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के हर कोने में पहुंचा : प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाहक चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि संघ भारत के हर कोने में पहुंच चुका है। बताया कि नागपुर में संघ की बैठक का आयोजन 15 से 17 मार्च तक किया गया। इस बैठक में देशभर के 1500 संघ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी वर्ष में किस प्रकार से कार्य आगामी समय में किया जाएगा, इसे लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही जो बीते वर्ष संघ की ओर से कार्य किए गए हैं, उनकी रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया गया है। लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक, अरुणाचल प्रदेश से द्वारिका तक संघ की इकाइयों की ओर से कार्य किया जा रहा है। मौजूदा समय में 75000 से अधिक शाखाएं 50000 स्थानों पर संघ का कार्य कर रही हैं। चंद्र प्रकाश ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भी संघ उचित कदम उठा रहा है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संघ द्वारा अभियान छेड़ा गया है। इसमें पौधो लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें