हमीरपुर। महिला पुलिस थाना हमीरपुर में एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पीड़िता की माता ने पुलिस में दिए बयान में बताया कि उनके पड़ोस में सहारनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की जानकारी पुलिस में देने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के बाद पीड़ित का हमीरपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।