हमीरपुर। जिले के एक गांव में 55 वर्षीय पड़ोसी ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित ने जब यह बात परिजनों को बताई तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपी कई दिनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसने पीड़ित के अश्लील फोटो भी ले लिए थे। जिनसे वह पीड़ित को ब्लैकमेल भी करता था और डराता धमकाता भी था। पता चलने पर शनिवार सुबह परिजन व अन्य ग्रामीण पीड़ित को लेकर थाना पहुंचे। महिला थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ है। उप पुलिस अधीक्षक हितेश लखनपाल ने कहा कि पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।