चिड़गांव के संदासू में एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कृषि विभाग और उद्यान विभाग चिड़गांव की ओर से किसानों और बागवानों के लिए चिड़गांव के संदासू में एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और बागवानों को आधुनिक बागवानी और खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस गोष्ठी में विभिन्न विभागों से अधिकारी विकास खंड अधिकारी चिड़गांव, खंड चिकित्सा अधिकारी चिड़गांव, नायब तहसीलदार चिड़गांव, वन परिक्षेत्र अधिकारी चिड़गांव राजिंदर ठाकुर और सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग चिड़गांव उपस्थित रहे। गोष्ठी में डॉक्टर पूजा ठाकुर कृषि विकास अधिकारी ने कृषि संबंधित जानकारी दी। डॉ नरेश नरेश चौहान भूसंरक्षण अधिकारी ने मृदा संबंधित जानकारी बागवानों को दी। डाॅ अगर दास ने सामान्य बागवानी के बारे में बागवानों और किसानों को जागरूक किया। डॉ कुशल मेहता तकनीकी सलाकार मुख्य संसदीय सचिव ने बागवानों को नर्सरी और नई पौध रोपण की जानकारी दी। डॉ उदय सिंह राणा सेवानिवृत्त उपनिदेशक पशु पालन विभाग ने पशुधन के बारे में बागवानों को अवगत करवाया। डॉ उषा शर्मा वैज्ञानिक कृषि विकास केंद्र रोहड़ू ने बगीचों में लगने वाली विभिन्न बीमारी को लेकर सुझाव और नियंत्रित करने की जानकारी दी। इस दौरान कृषक सलाहकार समिति चिड़गांव के अध्यक्ष शक्ति लाल और कृषक सलाहकार समिति रोहड़ू के अध्यक्ष सोहन लाल चौहान, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रियंका चौहान, प्रदेश कांग्रेस के सचिव शमशेर सिंह ठाकुर सहित विकास खंडों के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।