फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैली निकाल नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

Mon, 25 Aug 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोटा स्कूल में आयोजित शिविर में जागरूकता रैली निकालते स्काउट्स। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में आयोजित भारत स्काऊट एंड गाइड के तृतीय सोपान टेस्टिंग का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में हिमाचल व्यापारी सदस्य कल्याण बोर्ड और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने शिविर के लिए 11000 रुपये, जबकि दो अन्य समाजसेवियों ने 5100 रुपये और 1100 रुपये की राशि भेंट की। शिविर समापन से पूर्व गादड कैप्टनों के साथ 300 विद्यार्थियों ने विशाल रैली निकाली और बाजार में लोगों, दुकानदारों को नशे से दूर रहने व अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रधानाचार्या सनम ने मुख्यातिथि को शिविर में हुई गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। शिविर के विधिवत संचालन के लिए मुख्यातिथि ने प्रधानाचार्या और समस्त स्टाफ को बधाई दी। कैंप में आए हुए सभी गाइड्स कैप्टन को भी मुख्यातिथि व प्रधानाचार्या ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज कुमारी, मेधावनी, शरण प्रसाद, सर्वजीत कौर, अश्वनी, डॉ. ललित मोहन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें