फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल में रैली जजरी, बैडमिंटन में चकमोह, कबड्डी में बड़सर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
धबीरी स्कूल में अंडर-19 लड़कों की खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। शिक्षा खंड बिझड़ी के अंडर -19 लड़कों की खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धबीरी में बुधवार को संपन्न हो गई। इसका समापन कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने किया। खेल प्रतियोगिता में शिक्षा खंड बिझड़ी के 22 सरकारी और 10 निजी स्कूलों के 460 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समापन समारोह पर स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता के समन्वयक संजय कौशल ने कहा कि वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैली जजरी विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़सर की टीम पहले और नीलम पब्लिक स्कूल बिहड़ू की टीम दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन में बाबा बालक नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकमोह की टीम विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिझड़ी की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। मुख्यातिथि सुभाष ढटवालिया ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडलों से सम्मानित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपनी कमाई से 11 हजार रुपये नकद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोजन के लिए सहयोग राशि के तौर पर स्कूल प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें