फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैली से लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने की। कार्यक्रम में एसडीएम हमीरपुर मुनीष कुमार सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि मुनीष कुमार सोनी ने कहा कि नशा हमारे समाज पर कलंक है। इसे हमें हर हाल में मिटाना पड़ेगा, ताकि हमारे युवाओं का भविष्य सुधर सके। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ना कोई कठिन कार्य नहीं है। इसे छोड़ने के लिए व्यक्ति की इच्छा शक्ति प्रबल होनी चाहिए। नशा मुक्ति अभियान में स्काउट गाइड का निश्चय प्रोजेक्ट एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स, स्काउट मास्टर सतीश राणा और गाइड कैप्टन कुसुमलता के मार्गदर्शन में निश्चय प्रोजेक्ट के अंतर्गत पांच वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (टौणी देवी, उहल, उट्पुर, कोट, ककड़ियार), दो उच्च पाठशाला बराड़ा, लोहाखर और दो थाना दरोगन, सिसवां माध्यमिक विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने सतलुज जल विद्युत निगम की धौलासिद्ध बिजली परियोजना हमीरपुर की ओर से स्थानीय पाठशाला में प्रायोजित जन जागरूकता अभियान में प्रश्रोत्तरी, भाषण, नारा लेखन, चित्रकला एवं रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों, अभिभावकों, एसजेवीएन प्रबंधन के सहयोग से चलाया गया यह नशा मुक्त जन जागरूकता अभियान काफी सफल रहा। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, रितिका द्वितीय, तमन्ना तृतीय, चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में लक्की प्रथम, ईशिता द्वितीय, शगुन तृतीय, कनिष्ठ वर्ग में प्रियांशु प्रथम, नवजीत द्वितीय, ज्योति तृतीय, नारा लेखन में श्रेया प्रथम, आरती द्वितीय, रिया तृतीय जबकि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रिया, अंकित प्रथम, सुहानी, श्रेया द्वितीय और सुहानी, ऋचा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को 500, 300, 200 रुपये के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों एवं इस प्रोजेक्ट में बेहतरीन कार्य करने वाले स्काउट्स एंड गाइड को बीडीसी सदस्य विचित्र सिंह, किशोर चंद, बारीं पंचायत प्रधान रविंदर, टपरे से दीवान चंद, पटनौण से कमलजीत, समीरपुर से चंद्रमोहन, समाजसेवी राजिंदर राणा, पाठशाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष रमन, महिला मंडल चाहड, टपरे, बारीं, झनिक्कर डॉ. आकांक्षा, गाइड कप्तान कुसुमलता, स्काउट मास्टर सतीश राणा सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें