राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा में क्रि केट प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित क
भोटा (हमीरपुर)। राज राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा के सौजन्य से आयोजित राज्यस्तरीय विंडवाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर इसी प्रकार खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
राज्यस्तरीय विंडवाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा की खिलाड़ियों ने विजय वल्लभ कॉलेज ऑफ एजुकेशन नादौन को बेहद कड़े मुकाबले में हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा के पुरुष वर्ग की बी टीम नेे डीडीयू काॅलेज ऑफ एजुकेशन मैहरे को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजेश्वरी कॉलेज ऑफ एजुकेशन भोटा की लड़कों की ए टीम नेे फाइनल मुकाबले में एमएलएसएम कॉलेज आफ एजुकेशन मंडी को हराकर रोमांचक फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।