एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच इकाई हमीरपुर की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य।(स्र
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक सोमवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र बस अड्डा हमीरपुर में हुई। जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और सचिव नंद लाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि 28 जुलाई को तीनों संगठनों की संयुक्त बैठक प्रबंध निदेशक रोहण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला कांफ्रेंस हाल में हुई थी। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी। इस दौरान प्रबंध निदेशक ने मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर हल करवाने का आश्वासन दिया था। वहीं, 31 दिसंबर 2015 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का 50 फीसदी और पारिवारिक पेंशन का 30 फीसदी देने के आदेश प्रबंध निदेशक परिवहन द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कर्मचारी अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर के प्रयासों से तीनों संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति बनाने के लिए अपनी-अपनी सहमति जताई और राजेंद्र ठाकुर को समन्वयक नियुक्त किया गया। इसके लिए बृज लाल ठाकुर को हमीरपुर इकाई की ओर से बधाई दी गई। बैठक में राम लाल, बलदेव, रघुनाथ, आज्ञा राम, कुलबंत, बलबीर पठानिया, संगली राम, प्रशोत्तम, सुदेश, भाग सिंह, सुरेंद्र, होशियार सिंह, कांता देवी सहित 65 कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया।