फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राजेंद्र बने प्राथमिक शिक्षक संघ भोरंज के खंड प्रधान

Mon, 07 Jul 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक खंड इकाई भोरंज की नव नियुक्त कार्यकारिणी। स्रोत: संघ
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड भोरंज के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को प्राथमिक पाठशाला भोरंज में हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से राजेंद्र कुमार को संघ का अध्यक्ष, सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार को महासचिव, शशिपाल को कोषाध्यक्ष, सुनीता कुमारी को महालेखाकार बनाया गया। महिला विंग के पदाधिकारियों का चयन भी सर्वसम्मति से हुआ। इनमें सीमा शर्मा को अध्यक्ष, ललिता पटियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू शर्मा को महासचिव बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार, महासचिव कुशल शर्मा, राज्य के पूर्व अध्यक्ष सुशील चंदेल और पूर्व प्रधान राजेश धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड के लगभग 160 शिक्षक उपस्थित हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें