जाहू (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला धिरवीं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों ने चार किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करके ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के 52 विद्यार्थियों ने प्लास्टिक एकत्रित करके जमा किया। स्कूल मुख्याध्यापक नीना शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण एक पर्यावरणीय समस्या है जो प्लास्टिक के उपयोग के परिणाम स्वरूप उत्पन्न होती है। इस अवसर पर सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, जीवन भारद्वाज, अनीता वर्मा, आशा देवी, अरविंद बैंस, दिनेश आदि मौजूद रहे।