फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नशे छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो के नारे लगाकर किया जागरूक

Sun, 24 Sep 2023 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में शनिवार को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुरिंदर पाल शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल से लेकर गलोड़ बाजार तक नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें