फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बतैल में दुकानों, घरों में घुसा बारिश का पानी

विज्ञापन
बारिश से हुई क्षतिग्रस्त हुई राधास्वामी सत्संग घर बतैल को जोडऩे वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
सत्संग घर बतैल को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित
पानी की निकासी से लिए दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। मंडी-हमीरपुर सीमा पर स्थित बतैल बाजार में बारिश का पानी दुकानों और घरों में घुसने से काफी नुकसान हुआ है। दो घंटे की भारी बारिश के कारण स्थानीय नाले भी उफान पर रहे। बतैल से रोपा ठाठर सड़क पर पानी आने की वजह से रात को दुकानों और घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी तिलक राज ठाकुर, राजू, सुमन, राजेश, कांता देवी आदि ने कहा कि सड़क के पानी के कारण दुकान सहित घर के तीन कमरे पानी से भर गए। इससे घर को खतरा पैदा हो गया है। साथ लगते घरों की भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। बारिश थमने के बाद भी एक घंटा कमरों के अंदर पानी भरा रहा और बाद में टुल्लू पंप लगाकर बाहर निकाला गया। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर आ रहे बारिश के पानी से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उधर, राधास्वामी सत्संग ब्यास के सत्संग घर बतैल को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बारिश के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे सत्संग में आने वाले अनुयायियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिक्करी की ओर जाने वाली सड़क से पानी आने की बजह से सत्संग घर को जाने वाली सड़क को नुकसान हुआ है। क्षेत्रवासियों ने सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर से मांग की है कि सड़क के पानी की व्यवस्था ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आदेश दिए जाएंं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें