लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत कोटलू मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से वर्षाशालिका का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग का प्रयास है कि जल्द ही कार्य को संपन्न कर लिया जाएगा। कोटलू मोड़ के पास बस ठहराव है। यहां पर काफी संख्या में यात्री विभिन्न स्थानों के लिए बसें पकड़ते हैं लेकिन वर्षाशालिका नहीं होने के कारण यात्रियों को धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता था। लोगों की मांग पर यहां पर वर्षाशालिका का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग भोरंज के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विभाग हमेशा तत्पर रहता है। कोटलू मोड़ के पास वर्षाशालिका का निर्माण किया जा रहा है।