फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में बारिश, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
हमीरपुर में मौसम खराब होने के बाद आसमान पर छाए बादल और दिन में हो गई रात
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब आधा घंटा हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है। कई युवकों ने बारिश में भीगने का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहा। हालांकि पिछले कुछ दिनों से हमीरपुर का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका था। वहीं भीषण गर्मी के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। लेकिन सोमवार को हुई बारिश से पारा काफी लुढ़क गया है। बारिश के कारण लोगों के घरों की छतों और पेड़ों पर जमीं धूल-मिट्टी और सड़क के किनारे निकासी नालियां भी साफ हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें