फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से 89 सड़कें और जल शक्ति विभाग की 130 से अधिक पेयजल स्कीमें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणीदेवी/हमीरपुर। बारिश से लोक निर्माण विभाग की 89 सड़कें प्रभावित हो गई हैं। इनमें से 69 को खोल दिया है। वहीं, आईपीएच की 130 से अधिक पेयजल स्कीमें प्रभावित हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग तीन पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से राजमार्ग बारी मंदिर से आगे पूर्णतया बंद रहा। सुबह नौ बजे कोल्हू सिद्ध के पास बादल फटने जैसे हालात देखने को मिले। इसकी वजह से पहाड़ दरक कर नीचे आ गया। एनएच निर्माण कंपनी के सीमेंट मिक्सर प्लांट के साथ खड़ी गाड़ियां व पानी की टंकियां मलबे में दब गईं। ग्राम पंचायत बारी के महाडे गांव में प्रमोद सिंह का स्लेटपोश दो मंजिला मकान, बारी गांव में हेमराज की पशुशाला, कोहलवीं गांव में बृजमोहन के मकान की दीवार व भटेड पंचायत में रमेश चंद का मकान धराशायी हो गए। संगरोह गांव के पास एनएच निर्माण के दौरान किए के कटान की वजह से जय गोपाल, तुलसीराम व अमी चंद के घर व पशुशाला गिरने के कगार पर है तो दरकोटी गांव में हरनाम चंद, कुलदीप चंद, सर्वो देवी के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। बराड़ा के पास दर्जनों मकान खतरे की जद में आ गए हैं, ठाणा दारोगन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग खड्ड में तब्दील हो गया है। आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी करने पर लोग सहमे हुए हैं। बगवाड़ा से दाडी सड़क का नामोनिशान मिट गया है। वहीं कंजयान धस्माई सड़क बारिश की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायत धरोग के तहत आने वाले गांव कैहडरू के बलदेवचंद पुत्र मंशाराम के मकान के पीछे का डंगा गिर जाने से परिवार भय के साए में जीने को मजबूर है। ग्राम पंचायत स्वाहल के गांव स्वाहल में भारी बारिश के चलते कमलेश कुमार पुत्र उधो राम वार्ड नंबर 3 की स्लेटपोश पशुशाला गिर गई। इसी पंचायत के गांव शेर वार्ड नंबर 2 के दिवान चंद पुत्र कांशी राम की पशुशाला भी ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें