पट्टा(हमीरपुर)। विकासखंड भोरंज के खरवाड़ पंचायत क्षेत्र के धमरोल गांव में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। बारिश के चलते कुश्ती कुछ देर से प्रारंभ हुई। इस कुश्ती में विजेता राहुल लदरौर को 1,500 रुपये और उपविजेता अंकू को भी 1,500 रुपये दिए गए। इस कुश्ती का आनंद खरवाड़, जखयोल, धमरोला, धिरवीं और अन्य गांवों के लोगों ने लिया।