फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 00 मीटर दौड़ में राहुल, दीपांजलि प्रथम

विज्ञापन
दी मैग्नेट पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के दौरान भागते धावक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में सोमवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छठी से बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को इनसे लाभ मिल सके।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जूनियर वर्ग की 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में राहुल ने प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, विशाल और जसविंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में दीपांजलि प्रथम, आकृति द्वितीय और उमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में राहुल प्रथम, विशाल शर्मा द्वितीय और सूर्यांश चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ में मानसी प्रथम, रूहानी द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र वर्ग की लंबी कूद में रोहन प्रथम, राहुल द्वितीय और पर्णव ने तृतीय, छात्रा वर्ग की लंबी कूद में जानवी प्रथम, अंबिका द्वितीय और लावन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग की 100 मीटर छात्र वर्ग की दौड़ में माहूल प्रथम, प्रशांत द्वितीय, अभय राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर छात्रा वर्ग की दौड़ में सारा ठाकुर प्रथम, स्मृति द्वितीय और धातरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में छात्र वर्ग में काव्यांश प्रथम, सुमित द्वितीय, प्रफुल तृतीय, गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में छात्रा वर्ग में मुस्कान प्रथम, सारा द्वितीय और तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अमन प्रथम, हरीश द्वितीय और अखिल ने तृतीय, लड़कियों में प्रथम धान्या प्रथम, अंशु द्वितीय और कृतिका व समृद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें