उखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर व अन्य लोग लावारिश पशुओं के गले में रेडियम कॉलर बेल्ट बांधत
भोटा (हमीरपुर)। सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों को कम करने के लिए लावारिस पशुओं के गले में रेडियम कॉलर बेल्ट बांधी जा रही है। ग्राम पंचायत ऊखली के उपप्रधान एवं जनसेवक सुशील ठाकुर ने युवा शक्ति के साथ मिलकर इस पहल को शुरू किया है। यह मुहिम न सिर्फ सड़क हादसों को कम करेगी, बल्कि लावारिस पशुधन को होने वाले जानी नुकसान से भी बचाएगी। सुशील ठाकुर ने सड़क हादसों को कम करने के लिए लावारिस पशुओं के गले में रेडियम कॉलर बेल्ट बांधने का काम शुरू किया है। उन्होंने राजस्थान से रेडियम कॉलर बेल्ट मंगवाई हैं। सुशील ठाकुर तथा युवा शक्ति ने मिलकर भोटा, सौर, डिडवीं टिक्कर, ताल, नंदन, पट्टा क्षेत्रों में घूम रहे लावारिस पशुओं के गले में बेल्ट बांधी। रात के समय लावारिस पशुओं की वजह से सड़क हादसे बढ़ रहे थे। ऐसे में युवा शक्ति के साथ मिलकर यह कार्य किया जा रहा है। संवाद