फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए परिजन बोले-कहां थे उस समय पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिला कारागार हमीरपुर में कैदी की आत्महत्या करने के मामले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिजनों ने सवाल उठाए हैं। मृतक के परिजनों का कहना था कि जैसे उन्होंने अपने बेटे को वहां छोड़ा था, उन्हें अपना बेटा वैसा ही चाहिए था लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते उसने वहां पर आत्महत्या कर ली। गोर हो कि शुक्रवार देर रात दीपचंद पुत्र मदन लाल गांव पथरयाल तहसील बड़सर ने शौचालय में अपने कंबल से लटक कर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति के विरुद्ध 3 फरवरी 2024 को पोस्को एक्ट के तहत पुलिस थाना बड़सर में मामला दर्ज किया गया था। व्यक्ति कॉलेज में चपरासी का काम करता था तथा विवाहित था तथा उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटे की मृत्यु के बाद परिजन तुरंत जिला कारागार दोसड़का पहुंचे और फूट-फूट कर रोने लगे। इस दौरान गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पुलिस की निगरानी में कैसे व्यक्ति ने यह कदम उठा लिया। उस दौरान पुलिसकर्मी कहां पर थे। इस बारे में पुलिस अधीक्षक परमचंद ने कहा कि हर पहलू की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें