हमीरपुर। पुलिस थाना सदर में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित विशाल कुमार पुत्र मौजी राम गांव दरोगण ठाणा डाकघर ठाणा तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 24 जुलाई को समय शाम छह बजे उसने अपनी स्कूटी रास्ते में खड़ी की थी। इस पर बल्लू उसे कहने लगा कि स्कूटी यहां क्यों खड़ी की है और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके स्कूटी को हटाने के लिए कहने लगा। इसके साथ ही उसने मारपीट की तथा जान से मरने की धमकी दी। इस मारपीट से उसे चोटें आई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी का कहना है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और भादंसं की धारा 506 के तहत मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।