फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र में अवधि पूरी करने वाले लोगों ने भोजन छोड़ा, आवश्वासन पर टाला आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के निकट मानपुल गांव में राधास्वामी सत्संग भवन में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन पर रखे गए लोगों की समय अवधि पूर्ण होने के बावजूद उनको छोड़ने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इन 24 लोगों की 14 दिनों की समय अवधि बीते रविवार को ही पूर्ण हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को इन लोगों ने दोपहर का भोजन करने से इन्कार कर दिया। यह लोग मांग कर रहे थे कि उन्हें समय अवधि पूर्ण होने पर घर भेजा जाए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से कोई भी आदेश न मिलने के कारण स्थानीय प्रशासन अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं ले पा रहा है। जब प्रशासन को इन लोगों द्वारा भोजन न करने की सूचना मिली तो प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इन लोगों को बताया कि जैसे ही सरकार या प्रशासन की ओर से कोई आदेश प्राप्त होगा, उन्हें इसकी जानकारी दे दी जाएगी। दोपहर के समय अधिकारियों द्वारा समझाने उसके बाद यह लोग मान गए और अपना आंदोलन टाल दिया। इसके बाद सबने मिलकर भोजन कर लिया। एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि इन लोगों के बारे उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और जो भी आदेश प्राप्त होगा उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें