जाहू (भोरंज)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मन्वीं के बूथ नंबर 76 और 77 में दो पार्टी एजेंटों में मारपीट का मामला सामने आया है। निर्दलीय उम्मीदवार पवन कुमार ने कहा कि भाजपा के एक एजेंट ने उनके कार्यकर्ता पर रॉड से हमला किया। कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का मेडिकल करवा दिया गया है और पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। थाना प्रभारी भोरंज सुरम सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।