फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रायपुर मैदान स्कूल के वार्षिक समारोह में लगा पंजाबी फॉक डांस का तड़का

विज्ञापन
रायपुर मैदान स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देने से पहले छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी नवाजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें कुटलैहड़ विधानसभा के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों ने तमिल फॉक डांस, पंजाबी फॉक डांस, नाटी, डोगरी लोक डांस के साथ ड्रामा और स्किट प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने समारोह में मार्च 2024 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही पाठशाला की बेहतरी के लिए स्थानीय लोगों को उनके अतुल्य कार्य के लिए सम्मानित किया। खेलों और विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए। समारोह में मुख्यातिथि ने हिमाचल सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यापक नवीकरण तरीकों से बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करें और बच्चों को समाज और देश के प्रति उत्तरदायी बनाएं। उन्होंने समारोह में दिल को मोह लेने वाले सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत करने बच्चों को इनाम बांटने के साथ रायपुर के बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए 5100 रुपये, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोलका और धोबड के बच्चों के लिए 2100-2100 रुपये प्रदान किए तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर में सांस्कृतिक स्टेज के लिए दो लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने के लिए प्रधानाचार्य और स्कूल प्रशासन को बधाई दी। साथ ही उन्होंने चार विद्यार्थियों को वैलिडिक्टोरियन (सर्वश्रेष्ठ आदर्श) सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह ने पाठशाला में स्टेज के निर्माण के लिए दो लाख प्रदान करने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें